Home » उत्तर प्रदेश » सिकंदराराऊ में भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

सिकंदराराऊ में भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

सिकंदराराऊ : 14 / मई / 2026 : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 17 मई 2026 को आयोजित होने वाली भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर आज नगर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा संयोजक एडवोकेट अरुण दीक्षित व पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की।

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि शोभायात्रा का शुभारंभ पंत चौराहा, सिकंदराराऊ से किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस से होगा तथा भव्य शोभायात्रा सायं 3 बजे से पूर्व सांसद,जिलापंचायत अध्यक्षा सीमा उपाध्याय द्वारा फीता काटकर पंत चौराहा सिकंदराराऊ से प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम में अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी,शोभायात्रा विधिवत मार्ग से होती हुई भूतेश्वर मंदिर पर पूर्व की भांति सम्पन्न होगी , आयोजन समिति ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे एवं धार्मिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम जी भारतीय संस्कृति, धर्म एवं सनातन परंपरा के प्रतीक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। प्रेस वार्ता में सभी समाज बंधुओं से परिवार सहित शोभायात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष, संयोजक, कोषाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रामकिशोर शर्मा, अरुण दीक्षित ,मुन्नालाल दीक्षित ,मनोज शर्मा अनुराग शर्मा,गौरव उपाध्याय प्रभात मोहन ,रिंकू शर्मा ,वीरेश शर्मा ,दुर्वेश पचौरी ,पवन शर्मा देवकांत कौशिक, सुनील पचौरी, सुधीर पचौरी ,प्रदीप शर्मा, अरविंद शर्मा, अनिलेश पचौरी,अच्युत त्रिवेदी लाला भइया, देवेंद्र दीक्षित शूल,सुभाष पाराशर , राकेश शर्मा दीपेश पाठक, विजय उपाध्याय, मुनेश पाठक ,बबलू शर्मा, ब्रज बिहारी कौशिक ,अनिल पाठक, मनोज राजोरिया, वैष्णव शर्मा किशोर पांडा , निखिल वर्ती पाठक, मनोज पंडित , आकाश दीक्षित आदि थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment