Home » उत्तर प्रदेश » महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर दिया सुरक्षा भावना के प्रति जागरूक का संदेश

महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर दिया सुरक्षा भावना के प्रति जागरूक का संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 14 / मई / 2026 :  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने बुधवार को पुलिस बल के साथ आमजन मानस में सुरक्षा भावना जागृत करने एवं जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र मोहन गंज, घंटाघर, बेनीगंज, रामलीला ग्राउंड, आदि प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

पैदल गश्त के दौरान महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महिला थाना पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जा रही है।

 

महिला पुलिसकर्मी प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर रही हैं ताकि महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा हो सके। गश्त का उद्देश्य छेड़खानी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। पुलिस महिलाओं से बातचीत कर रही है और उन्हें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 और 1076 जैसी आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment