Home » बुलंदशहर » जहाँगीरपुर की साक्षी शर्मा ने जिला स्तरीय जीके आइकॉनिक प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान, ₹11 हजार से सम्मानित

जहाँगीरपुर की साक्षी शर्मा ने जिला स्तरीय जीके आइकॉनिक प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान, ₹11 हजार से सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहाँगीरपुर : 14 / मई / 2026 : महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज, जहाँगीरपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता (जी. के आइकॉनिक प्रतियोगिता ) में विद्यालय की होनहार छात्रा साक्षी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

​साक्षी शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें 11,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौकर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “साक्षी की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा विद्यालय सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और साक्षी जैसी छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

​इस अवसर पर मौजूद रहे विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा, पृथ्वीराज चौहान जय प्रकाश सिंह रामदत्त शर्मा शिव कुमार राज रिया रावत प्रियंका भारती सुनीता शर्मा पुष्पा गौतम राजेन्द्र सिंह बॉबी शर्मा छाया शर्मा शिवानी भाटी हिमानी शर्मा भूमि शर्मा गुजन चौहान कमलेश सिंह अंजली सिंह व समस्त स्टाफ ने साक्षी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे और उसके परिवार को बधाई दी है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment