Home » उत्तर प्रदेश » डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर कराया त्वरित निस्तारण का निर्देश

डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर कराया त्वरित निस्तारण का निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर

 

गोरखपुर : 14 / मई / 2026 :  जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर डीएम ने गंभीरता दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

डीएम ने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखें।

इस दौरान ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह (डे अफसर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment