Home » उत्तर प्रदेश » सुथनी प्लांट का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर दिए अहम निर्देश

सुथनी प्लांट का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर दिए अहम निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, ,गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 14 / मई / 2026 : गोरखपुर  नगर आयुक्त अजय जैन ने ग्राम सुथनी में निर्माणाधीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि NTPC प्लांट को हर हाल में 25 मई से प्रारंभ किया जाए, ताकि कचरा निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिल सके। उन्होंने प्लांट से निकलने वाले इनर्ट के वैज्ञानिक निस्तारण हेतु कंपोस्टिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एमएसडब्ल्यू (MSW) पिट के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि एमएसडब्ल्यू प्रोसेसिंग यूनिट के संचालन में किसी प्रकार की बाधा आने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए, जिससे कचरा प्रबंधन प्रभावित न हो। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लगाए गए पौधों के समुचित रखरखाव और सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त अजय जैन ने सुथनी में बन रहे विभिन्न प्रकार के ब्लॉक एवं अन्य वेस्ट प्रोसेसिंग इकाइयों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जीडीए वीसी अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता तथा एनटीपीसी के अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment