Home » बुलंदशहर » अलंकार योजना के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में ऑडिटोरियम का शिलान्यास

अलंकार योजना के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में ऑडिटोरियम का शिलान्यास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर: 14 / मई / 2026 :  गौतम बुद्ध नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “अलंकार योजना” के अंतर्गत बनने वाले ऑडिटोरियम का शिलान्यास जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कर रही है और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम बनने से विद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों को नया मंच मिलेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें जहांगीरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र मीणा, केशव जैन, ठाकुर संजीव सिंह, सीताराम शर्मा, महेश प्रधान, विजय अग्रवाल, ठाकुर अरविंद सिंह, दीपक चौधरी, राजेंद्र राणा एवं प्रदीप गहलौत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment