ककोड़ : 14 / मई / 2026 : आज केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककोड़ में विद्याभारती मेरठ प्रांत के प्रदेश निरीक्षक आदरणीय विशोक जी का प्रवास हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया।

वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने प्रदेश निरीक्षक विशोक जी का परिचय कराया और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में विशोक जी ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक बोध कथा सुनाते हुए जीवन में सच्चाई, ईमानदारी और अनुशासन का महत्व बताया।

उन्होंने सभी भैया-बहनों को एक जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश निरीक्षक अशोक जी एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र द्वारा 13 मई 2026 को आयोजित गणित पत्रवाचन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
“दैनिक जीवन में प्रायिकता का महत्व” विषय पर आयोजित तरुण वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

![]()
