Home » उत्तर प्रदेश » रेडिसन द स्कूल, नीमका जेवर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में लहराया परचम

रेडिसन द स्कूल, नीमका जेवर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में लहराया परचम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जेवर : 14 / मई / 2026 :  रेडिसन द स्कूल, नीमका जेवर के लिए उस समय गौरवपूर्ण क्षण रहा जब 13 मई 2026 को घोषित सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों तान्या सिंह, सक्षम तायल, शिवम चौधरी, उपासना, वैष्णवी तालान, क्रिश शर्मा, शेखर सिंह, विष्णु वर्मा, दिव्या, आरुषि, यानि शर्मा, जिया, पुलकित वैष्णव, हर्षित भूषण शर्मा, कुमकुम, नम्रिता एवं वेदिका अत्री को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण, मिठाई वितरण और सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पूरा समारोह हर्ष, गर्व और प्रेरणा से भरपूर रहा, जिसने अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को पुनः बधाई देते हुए निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment