गोरखपुर : 16 / मई / 2026 : गोरखपुर के टाउन एरिया पीपीगंज के नए कार्यालय का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक फतह बहादुर सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई शुक्रवार को श्री रामचरितमानस का पाठ हुआ 15 मई को 4:00 प्रीति भोज का आयोजन किया गया ।
जिसमें टाउन एरिया के आम जनमानस उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। और खूब सराहना की। शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह एवं टाउन एरिया अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा की नए कार्यालय के शुभारंभ से आम जनगणना के राहत मिलेगी और लोगों को नजदीक भी पड़ेगा जिससे आम जनमानस आसानी से कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान कर सकता है।
शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, नव निर्वाचित सभासद चंदन सिंह सोनू भैया, कैंपियरगंज ब्लाक प्रमुख, भाजपा के समस्त सभासद कार्यकर्ता एवं आम जनमानस भारी संख्या में उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












