डिबाई : 16 / मई / 2026 : डिबाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन द्वारा थाना रामघाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, बन्दीगृह, अभिलेख, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस, आवासीय थाना परिसर तथा थाने में खड़े वाहनों की गहन जांच की। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के समय पुलिस अधिकारियों को अभिलेखों का सही रखरखाव करने, भूमि विवाद संबंधी मामलों में सतर्क दृष्टि रखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा एसपी ग्रामीण ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाना परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
![]()
