वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

खुर्जा : 16 / मई / 2026 :  खुर्जा में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर विभिन्न संगठनों और सर्व समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवक बाइक, कार और अन्य वाहनों पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के झंडे लहराए और “भारत माता की जय”, “जय हिंद-जय भारत” के नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष मधु सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पहासू मार्ग स्थित भवन में हवन-यज्ञ के साथ हुई। इसके बाद सभी लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, वीरता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रसंगों पर प्रकाश डाला।

इसके बाद शोभायात्रा पहासू मार्ग से प्रारंभ होकर पहासू अड्डा, रोडवेज बस अड्डा, कचहरी मार्ग, जेवर अड्डा चौराहा, अस्पताल मार्ग और मंदिर मार्ग से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर जाकर संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम में प्रभास राघव, वीरेंद्र राघव, धर्मेंद्र राघव, मधुर चौहान, बैरागी सत्येंद्र राघव, ठाकुर बंटी सिंह, अनुज चौहान, अमर चौहान, देवेंद्र चौहान, डॉ. विजेंद्र सिंह चौहान, देवन सोलंकी, शिवराम सिंह राघव, मनोज चौहान, गोविंद चौहान और रोबिन राणा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment