Home » बुलंदशहर » भगवानपुर पर्यटन ग्राम में कृषि पर्यटन और प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

भगवानपुर पर्यटन ग्राम में कृषि पर्यटन और प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 17 / मई / 2026 :  विश्व एग्रो-टूरिज्म दिवस के अवसर पर पर्यटन ग्राम भगवानपुर में कृषि पर्यटन एवं प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय अभिसरण आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर्यटन विभाग एवं कृषि विभाग, बुलंदशहर के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य कृषि और पर्यटन को जोड़ते हुए ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना तथा सतत विकास को बढ़ावा देना रहा।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन कृषि विभाग की प्रशिक्षित प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ एवं नागरबंधु एफपीओ, बुलंदशहर से जुड़ी दीपिका त्यागी ने किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों (SHG), युवाओं और किसान आधारित सेवा प्रदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती, जीवामृत निर्माण, पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां तथा खेती को पर्यटन अनुभव के रूप में विकसित करने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को निकटवर्ती सब्जी फार्म का भ्रमण भी कराया गया, जहां प्राकृतिक खेती की व्यवहारिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण पर्यटन, सामुदायिक सहभागिता और सतत आजीविका को बढ़ावा देने में पर्यटन एवं कृषि विभाग के अभिसरण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग से जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार एवं ग्राम समन्वयक गौरव त्यागी उपस्थित रहे। कृषि विभाग से दीपिका त्यागी सहित गांव के जयनंद त्यागी, पवन त्यागी, प्रदीप त्यागी, मोमराज केवट, योगेश केवट, आदेश शर्मा, बृजभूषण शर्मा, मोहनलाल केवट, संदीप त्यागी, दीपक त्यागी, विमलेश देवी, सविता देवी, रितु, सोनम त्यागी, राजेशवती, अनु, प्रिया और सविता देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी यतेन्द्र त्यागी, बुगरासी द्वारा दी गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment