बुगरासी : 17 / मई / 2026 : बुगरासी कस्बा निवासी राजीव गर्ग को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर शुक्रवार शाम व्यापारिक सुरक्षा फॉर्म की टीम ने उनके आवास पहुंचकर फूलमाला व पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा और लोगों ने पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर कस्बेवासियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने राजीव गर्ग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर राजीव गर्ग ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे और किसी भी व्यक्ति को परेशानी होने पर सीधे उनसे संपर्क करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रदीप कुमार नगर अध्यक्ष, रतनलाल अग्रवाल जिला संरक्षक, संजय शास्त्री तहसील अध्यक्ष, कपिल सिंघल नगर महामंत्री, सुशील गर्ग, प्रदीप गर्ग, अंकुर अग्रवाल, रवि साहब संरक्षक, किशन तायल महामंत्री, अभिषेक गर्ग, सचिन, निशांत गर्ग, कानूनी सलाहकार रवि सिंघल, सचिव सहित कस्बे के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

![]()
