खुर्जा : 18 / मई / 2026 : चोला क्षेत्र के ग्राम कादिलपुर निवासी लख्मी पुत्र स्वर्गीय रामदास के यहां अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से एक भूसे की बोगी, एक बिटोड़ा, अरहर की लकड़ी तथा एक छप्पड़ जलकर राख हो गया। घटना में किसान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद पीड़ित किसान और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
![]()
