Home » बुलंदशहर » भारत विकास परिषद खुर्जा शौर्य द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

भारत विकास परिषद खुर्जा शौर्य द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 24/ मई / 2026 :  भीषण गर्मी के बीच भारत विकास परिषद खुर्जा शौर्य द्वारा कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिषद के युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

परिषद के अध्यक्ष प्रखर अग्रवाल और सचिव आयुष मित्तल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर फिलहाल परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया है, ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेकर रक्तदान के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहरवासियों के सहयोग से बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक बनता है। समाचार लिखे जाने तक शिविर में 12 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था।
शिविर का उद्घाटन भारत विकास परिषद के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सेवा प्रेम प्रकाश अरोरा ने किया।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों को रक्तदान के महत्व और फायदे की जानकारी दी गई। बताया गया कि एक यूनिट रक्त से लगभग तीन जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रखर शैंकी अग्रवाल, सचिव आयुष मित्तल, संयोजक अखिल बंसल, कोषाध्यक्ष संचित अग्रवाल, शिवम बंसल, प्रणव बंसल, शुभम अग्रवाल, अतिन गर्ग, हरमीत, सोहेल, कृष्ण माहेश्वरी, प्रैंकुर अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment