Home » नई दिल्ली » 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर रहेगा जोर

1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर रहेगा जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 30 / मई / 2026 :  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने 1 जून से 30 जून तक देशभर में चलाए जाने वाले ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी की सेहत संरक्षण और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “कम खाद, सही खाद और सही सलाह” इस अभियान का प्रमुख आधार होगा, जिससे किसानों की लागत कम होने के साथ उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के तहत किसानों को मौसम, मिट्टी की गुणवत्ता और बाजार की मांग के अनुरूप खेती संबंधी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसान बेहतर निर्णय ले सकेंगे और कृषि को अधिक लाभकारी बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायतों, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) तथा राज्य सरकारों के सहयोग से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। साथ ही किसानों तक केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा। इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आग्रह किया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक वैज्ञानिक खेती और मृदा संरक्षण का संदेश पहुंच सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment