पूर्व विधायक स्वर्गीय जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थापना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बस्ती/ ०२ जून २०२६ : साऊघाट विकासखंड के करनपुर गांव में पूर्व विधायक स्वर्गीय जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र बसपा नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल उर्फ रिंकू पटेल द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सभी ने स्वर्गीय जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लवकुश पटेल ने भावुक शब्दों में अपने पिता को याद करते हुए कहा कि “पिताजी का स्नेह, संरक्षण और मार्गदर्शन आज भी हर कदम पर महसूस होता है। जीवन के अनेक अवसरों पर उनकी कमी सबसे अधिक खलती है, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार, संघर्ष करने की प्रेरणा और समाज के प्रति समर्पण की भावना हमें सदैव आगे बढ़ने का साहस देती है।” उन्होंने कहा कि पिताजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक उत्थान और लोगों के विश्वास को मजबूत करने में समर्पित किया। उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनके पिता की सबसे बड़ी पूंजी थी, जिसे आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी पूर्व विधायक स्वर्गीय जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में सेवा, संघर्ष और ईमानदारी की एक अलग पहचान बनाई थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment