Home » उत्तर प्रदेश » विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वाभिमान समिति का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वाभिमान समिति का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर : 5 / जून / 2026 :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय संस्था स्वाभिमान समिति द्वारा ग्राम ताल बगहिया और गोपियापुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूनम जी द्वारा सभी प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात संभावती जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे, जल, वायु और मिट्टी मिलकर हमारे पर्यावरण का निर्माण करते हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में पानी एवं बिजली की बचत, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्रदूषण रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। किसानों को फसल कटाई के बाद खेतों में बची पराली एवं डंठलों को जलाने के बजाय खेत में मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही, जीवामृत के लाभों और जैविक खेती के महत्व पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान चेतराम, सीमा, रजनी, पुष्पावती, संतोला, प्रेमा, संजू, केवला, महंगू एवं अदालत जी सहित कई किसानों ने संकल्प लिया कि वे रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर जैविक खेती को अपनाएंगे, पराली नहीं जलाएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अन्य लोगों तक भी पहुंचाएंगे।

इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 55 ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर संगीता, लीलावती, पूनम सहित कुल 9 प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment