Home » बुलंदशहर » भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, युवक समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, युवक समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा, बुलंदशहर : 12 / जून / 2026 :  कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव उस्मापुर में भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार गांव उस्मापुर में आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो दोस्तों पर भी हमला कर दिया गया, जिससे तीनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही तीन युवकों पर भूमि विवाद के चलते हमला करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This