खुर्जा, बुलंदशहर : 12 / जून / 2026 : कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव उस्मापुर में भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार गांव उस्मापुर में आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो दोस्तों पर भी हमला कर दिया गया, जिससे तीनों घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही तीन युवकों पर भूमि विवाद के चलते हमला करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
![]()
