Home » बुलंदशहर » बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर

बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / जून / 2026 :  खुर्जा  नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बगराई कट के पास शुक्रवार को रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कौशांबी डिपो की रोडवेज बस और दिल्ली नंबर की एक कार के बीच अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद रोडवेज बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment