घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और आधार कार्ड बरामद

गोरखपुर : 12 / जून / 2026 :  गीडा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को अज्ञात चोर ने वादी के घर का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, बाली, झुमका, चांदी की पायल, कड़ा और आधार कार्ड चोरी कर लिया था। इस संबंध में गीडा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सोनू वर्मा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण बरामद किए गए, जिनमें पायल, कड़ा, बाली, टप्स, झुमका और मंगलसूत्र शामिल हैं। साथ ही एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment