सुनील पाठक, गोरखपुर
गोरखपुर : 16 / जून / 2026 : चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर रकबा के शिव मंदिर टोला में शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ के नेतृत्व में एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया।
चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास, स्थानीय नेतृत्व और जनसमस्याओं के समाधान पर अपने विचार रखे। मनोज मौर्य ने कहा कि क्षेत्र के हितों को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व को जनता का समर्थन मिलना चाहिए। वहीं लाल साहब मौर्य और पूर्व प्रधान जयप्रकाश पासवान ने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राजाराम भारती ने कहा कि जनता को ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करना चाहिए जो क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझता हो तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सके।
अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ ने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए स्थानीय नेतृत्व को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, सामाजिक समरसता और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से जाति और वर्ग से ऊपर उठकर क्षेत्रहित में सोचने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जयप्रकाश पासवान, लाल साहब मौर्य, सरदार यादव, मनोज मौर्य, ब्रह्मानंद मौर्य, रामसूरत मौर्य, रामप्यारे मौर्य, बसंत लाल जायसवाल, रमेश मौर्य, रामदास मौर्य, सुदर्शन कुमार मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, संजय कुमार मौर्य, सुभाष विश्वकर्मा, श्यामा मौर्य, सूर्यभान मौर्य, दीनदयाल गौड़, जसवंत मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल के अंत में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
![]()
