Home » बुलंदशहर » स्व. प्रदीप अग्रवाल की स्मृति में भव्य कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

स्व. प्रदीप अग्रवाल की स्मृति में भव्य कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 17/ जून / 2026 :  खुर्जा नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा ओम टिंबर एंड प्लाईवुड के संस्थापक स्वर्गीय प्रदीप अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मंगलवार को खुर्जा ट्रेड फेयर एवं लंदन सिटी कार्निवाल (एसएमजेईसी मैदान) में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। काव्य साधना मंच, शाखा खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोला फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम में एडीजे दिलीप कुमार सचान एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शिव किशोर गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भाजपा खुर्जा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा तथा नगर पालिका परिषद खुर्जा की अध्यक्ष अंजना सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि सौरभ जैन ‘सुमन’ ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। उनके साथ डॉ. चंद्रमणि ब्रह्मदत्त (दिल्ली), अंजना जैन (नोएडा), रंजन शर्मा ‘पक्का बिहारी’, संजय शर्मा ‘रुद्र’ (बाराबंकी), नीलम नीलमणि एवं स्वाति गोयल (गाजियाबाद) तथा रुद्राणी पूनम शर्मा ने विभिन्न रसों की कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। बाल कवयित्री सानवी जैन की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि जय किशन ‘जय’ एवं साहित्यप्रेमी के.सी. गौड़ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान कवियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

काव्य साधना मंच की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. साधना अग्रवाल ‘साधिका’ ने सभी अतिथियों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. प्रदीप अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह कवि सम्मेलन साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन स्वर्गीय प्रदीप अग्रवाल को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने कविताओं का रसास्वादन करते हुए कवियों का उत्साहवर्धन किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This