Home » उत्तर प्रदेश » गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों का हुआ स्वागत

गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों का हुआ स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

उसका बाजार : 17/ जून / 2026 :  उसका बाजार में गर्मी की छुट्टियों के समापन के बाद मंगलवार से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सरकारी एवं निजी विद्यालयों में फिर से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गईं। लंबे अवकाश के बाद स्कूल खुलने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय खुलने पर शिक्षकों ने समय से पहुंचकर परिसर एवं कक्षाओं की साफ-सफाई कराई। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारी डीह के शिक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर और कक्षाओं की स्वच्छता सुनिश्चित करने के बाद बच्चों का स्वागत किया गया। प्रार्थना सभा आयोजित कर नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ कराया गया।

गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने प्रार्थना में भाग लिया और फिर अपनी-अपनी कक्षाओं में अध्ययन शुरू किया।

इसी क्रम में उसका बाजार कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालय भी खुल गए। मंगलवार सुबह निजी विद्यालयों के वाहन विभिन्न मार्गों पर बच्चों को लेकर आते-जाते दिखाई दिए। स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चे उत्साहपूर्वक विद्यालय पहुंचते नजर आए, जिससे क्षेत्र में फिर से शैक्षणिक माहौल लौट आया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment