Home » बुलंदशहर » विधायक मीनाक्षी सिंह ने कलंदरगढी रेलवे अंडरपास व अहरौली गौशाला मार्ग का 3 करोड़ 58 लाख की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

विधायक मीनाक्षी सिंह ने कलंदरगढी रेलवे अंडरपास व अहरौली गौशाला मार्ग का 3 करोड़ 58 लाख की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

​खुर्जा :  : 17/ जून / 2026 :   खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए स्थानीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। विधायक ने खुर्जा जंक्शन रोड पर ग्राम कलंदरगढी के निकट स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (अंडरपास) के नीचे लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक RCC रोड का फीता काटकर शिलान्यास किया।

विधायक ने बताया कि लगभग 2.5 फुट मोटाई वाली इस मजबूत RCC रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। तथा खुर्जा विधानसभा के खुर्ज़ा ब्लॉक में ग्राम अहरौली से अहरौली गौशाला तक लगभग 01 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत के 1.6 किलोमीटर लंबे रोड के नवनिर्माण के कार्य का भी विधायक मीनाक्षी सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर व पूजा अर्चना करके शिलान्यास किया और कार्य प्रारंभ कराया।

ज्ञातव्य है कि यह रोड आज तक कच्ची मिट्टी का था व इसका निर्माण आज तक नहीं हुआ था एवं क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण के लिए मॉंग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत लंबे समय से आ रही समस्या का अब समाधान हुआ है इसके लिए विधायक मीनाक्षी सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सभी ने धन्यवाद दिया।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This