Home » बुलंदशहर » शिकापुर-पहासू तिराहे पर शौचालय न होने से लोग परेशान, LJP नेता ने EO को लिखा पत्र ,महिलाओं-पुरुषों को खुलेआम शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा

शिकापुर-पहासू तिराहे पर शौचालय न होने से लोग परेशान, LJP नेता ने EO को लिखा पत्र ,महिलाओं-पुरुषों को खुलेआम शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 17/ जून / 2026 :  खुर्जा शिकापुर-पहासू तिराहे पर प्रसाधन केंद्र न होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण महिलाएं, पुरुष और आसपास के गांवों से आने वाले लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इस वजह से तिराहे पर गंदगी का आलम बना रहता है।

लोक जनशक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गाँधी ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद खुर्जा के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल शौचालय निर्माण की मांग की है। पत्र 15.6.2024 को लिखा गया है।

पत्र में नरेन्द्र कुमार गाँधी ने लिखा है कि शिकापुर- पहासू तिराहे पर कोई भी प्रशासनिक केंद्र/शौचालय नहीं है। यहां कई दुकानें हैं और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष रोजाना आते-जाते हैं। शौचालय न होने के कारण सभी को मजबूरी में खुलेआम बैठना पड़ता है। इससे दिनभर तिराहे पर गंदगी का आलम बना रहता है और राहगीरों को बदबू व संक्रमण का खतरा झेलना पड़ता है।

LJP नेता ने पत्र में EO से निवेदन किया है कि जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को देखते हुए समस्या का संज्ञान लेकर तिराहे पर शीघ्र शौचालय का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह समस्या न सिर्फ असुविधा दे रही है बल्कि बीमारी फैलने का कारण भी बन सकती है।

फिलहाल नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय व्यापारियों ने भी मांग की है कि तिराहे पर सार्वजनिक शौचालय बनवाकर लोगों को राहत दी जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This