Home » बुलंदशहर » शहीदी गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में सजी सेवा की मिसाल, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शरबत व प्रसाद

शहीदी गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में सजी सेवा की मिसाल, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शरबत व प्रसाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 17/ जून / 2026 :  सिख पंथ के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी गुरुपर्व पर नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय संगत की ओर से श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों को मीठा शरबत एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी गुरुपर्व सत्य, त्याग, धैर्य और मानव सेवा का संदेश देता है। गुरु साहिब ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसकी प्रेरणा आज भी समाज को सेवा, सहनशीलता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की शक्ति देती है। संगत ने “सरबत दा भला” की भावना के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए अरदास की।

लंगर सेवा में सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह, सरदार पलविंदर सिंह, सरदार मिलकियत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, बीबी हरविंदर कौर, बीबी चरणजीत कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी गुरदीप कौर, बीबी रंजीत कौर, बीबी जसवीर कौर तथा बीबी सतनाम कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने सेवा निभाकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This