Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा सेक्टर-74 में मेगा नि:शुल्क चिकित्सा एवं आयुष्मान-ई-श्रम कार्ड शिविर आयोजित

नोएडा सेक्टर-74 में मेगा नि:शुल्क चिकित्सा एवं आयुष्मान-ई-श्रम कार्ड शिविर आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नोएडा : 26 / जुलाई / 2026 :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित गोपाल नमो सेवा केंद्र के माध्यम से शनिवार को नोएडा सेक्टर-74 स्थित केपटाउन एओए में मेगा नि:शुल्क चिकित्सा, आयुष्मान कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नोएडा में निवास करने वाले विभिन्न राज्यों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 57 से अधिक परिवारों के लोगों ने सहभागिता की, जिसमें पात्र पाए गए 42 लोगों के आयुष्मान एवं ई-श्रम कार्ड बनाने तथा अपडेशन का कार्य किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच के तहत बीपी जांच, एचआईवी एवं सिफलिस की जांच, चेस्ट एक्स-रे और नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने शिविर में पहुंचकर लाभार्थियों को नि:शुल्क आयुष्मान एवं ई-श्रम कार्ड वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को जनपद में आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी भी दी।

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, युवा स्वरोजगार योजना, विधवा पेंशन, शादी अनुदान, पीएम स्वनिधि और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित करीब 40 से अधिक सरकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थी लाभ उठा सकते हैं।

शिविर का आयोजन केपटाउन एओए के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, सचिव कृष्णेंदु आदित्य, कोषाध्यक्ष पी.के. पुरी तथा वरिष्ठ भाजपा सहयोगी वी.के. गुप्ता, सुधांशु रंजन और प्रशांत के सहयोग से किया गया।

इस मौके पर युवा टीम सरफाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू यादव, आतंकवाद विरोधी संगठन के जिला अध्यक्ष हरवीर यादव, जिला क्षय रोग विभाग, नेचुरल केयर इंडिया संस्था सहित गोपाल नमो सेवा केंद्र की पूरी टीम मौजूद रही।

आयोजकों ने बताया कि जनपद में निवास करने वाले पात्र लोग सी-62, सेक्टर-65 स्थित कैंप कार्यालय से संपर्क कर सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं का नि:शुल्क लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment