नई दिल्ली : 1 / अगस्त / 2026 : ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी निरंतरता, संयम और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि नीरज की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं और वे लगातार भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनके आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन की कामना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












