नई दिल्ली : 1 / अगस्त / 2026 : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के एथलीट यश वीर सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यश वीर सिंह का प्रदर्शन उनके उत्साह, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि देश के अनेक युवा खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को हार्दिक बधाई। उनका प्रभावशाली प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व की बात है और उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












