Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: वैर रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, रेप की आशंका से मची सनसनी; पुलिस और विधायक का आश्वासन

बुलंदशहर: वैर रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, रेप की आशंका से मची सनसनी; पुलिस और विधायक का आश्वासन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 2 / अगस्त / 2026 :  बुलंदशहर  जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र अंतर्गत वैर रेलवे स्टेशन के समीप से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कक्षा 3 में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध और क्षत-विक्षत हालत में मिला है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका बीते 31 जुलाई 2026 से अपने घर से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। जब बच्ची का शव मिला, तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर पर चोट के निशान और बिना कपड़ों के शव मिलने से परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरसंभव कोण (ऐंगल) से गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और निंदनीय कृत्य है। पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment