गाजियाबाद : 2 / अगस्त / 2026 : गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब रवि गौतम और पुलिस आमने-सामने आ गए। मामले की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों और रवि गौतम के बीच काफी देर तक बातचीत और नोकझोंक की स्थिति बनी रही।
रवि गौतम ने मौके पर पुलिस से कहा कि अंबेडकर पार्क कोई बैठक कक्ष नहीं है और न ही यह किसी की निजी जागीर है। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक पार्क है और उन्हें यहां बैठने से रोका नहीं जा सकता। रवि गौतम ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के इशारे पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके सैकड़ों साथियों को हिरासत में लिया गया और उनके साथ पुलिस ने सख्ती की।

मौके पर मौजूद गाजियाबाद पुलिस ने रवि गौतम को समझाने और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने का हर संभव प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे शांति बनाए रखने और मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होती रही।
पुलिस बल की मौजूदगी में काफी देर तक स्थिति पर नजर रखी गई। पुलिस की ओर से लगातार समझाने का प्रयास किया गया, जबकि रवि गौतम अपनी मांग और रुख पर कायम रहे। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












