गौतमबुद्धनगर : 2 / अगस्त / 2026 : भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, गुरु पूर्णिमा एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में संत सम्मान कार्यक्रम एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं का सम्मान कर सामाजिक समरसता, सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम के उपरांत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, समरसता, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा मंडल से दनकौर मंडल एवं रबूपुरा मंडल के लिए प्रस्थान की। यह कलश यात्रा जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करते हुए सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समरस, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास है। गुरु रविदास महाराज के विचार सामाजिक समरसता, समान अवसर और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि संतों के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करें।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, सतेन्द्र नागर, सरदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर, अश्वनी गोयल आर्य, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, गायत्री तिवारी, गीता सागर, मनोज मावी, गजेन्द्र वाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनों द्वारा सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












