Home » बुलंदशहर » स्याना में भाकियू (अराजनीतिक) का पैदल मार्च, ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन स्थगित

स्याना में भाकियू (अराजनीतिक) का पैदल मार्च, ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन स्थगित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 3 / अगस्त / 2026 :  बुलंदशहर के स्याना तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने पूर्व निर्धारित पैदल मार्च और धरना कार्यक्रम आयोजित किया। हालांकि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के भाई के निधन के कारण पंचायत का आयोजन स्थगित कर दिया गया।

किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान संगठन के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्याना तहसील पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य समेत संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment