बुलंदशहर : 3 / अगस्त / 2026 : बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में मकान पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता बाला पत्नी भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि 27 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी और हथौड़े से उनके मकान व चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर ओमप्रकाश, मनीष, अंकित, संभव, रोहताश, शिवा और शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












