बुलंदशहर : 5 / अगस्त / 2026 : ककोड थाना क्षेत्र के गांव वैर में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़िता नईम पत्नी इम्तियाज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रात के समय गांव का एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसके बेटे और बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट के दौरान उसकी छाती पर बैठकर कई घूंसे मारे, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ ककोड थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












