Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सिलेंडर ने उगली आग, घर का सामान और लाखों की नकदी राख

खुर्जा में सिलेंडर ने उगली आग, घर का सामान और लाखों की नकदी राख

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

​ खुर्जा  : 4 / अगस्त / 2026 : खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय मुर्तजा नई बस्ती में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रसोईघर में खाना बनाते समय अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मकान में भीषण आग लग गई।

हादसे में आग की चपेट में आने से गृहस्वामिनी मामूली रूप से झुलस गई, पीड़ित परिवार का दावा है कि इस अग्निकांड में हाल ही में प्लॉट बेचकर घर में रखी गई लाखो रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ​मिली जानकारी के अनुसार, सराय मुर्तजा नई बस्ती निवासी यामीन अपनी पत्नी सायदा (50) के साथ घर में अकेले रहते हैं।

इनके तीनों बच्चों बड़ी बेटी जोया (38), बेटा मौसीम (36, जो दिल्ली में नौकरी करता है) और छोटी बेटी हसीना (32) की शादी हो चुकी है। मंगलवार शाम लगभग 4 बजे सायदा मकान की पहली मंजिल पर स्थित रसोईघर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस cylinder में जोरदार ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने के धमाके से पूरा इलाका दहल उठा।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग बुझाने के दौरान यामीन की पत्नी सायदा के पैर मामूली रूप से झुलस गए।

सूचना मिलते ही खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक घर में रखा फ्रिज, फर्नीचर, कपड़े और अन्य सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक प्लॉट बेचा था, जिसकी लाखो रुपये की रकम घर में रखी हुई थी। सिलेंडर ब्लास्ट से लगी इस भीषण आग में वह पूरी रकम जलकर स्वाहा हो गई। फिलहाल, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच के साथ-साथ हुए आर्थिक नुकसान का सटीक आकलन करने में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment