Home » बुलंदशहर » चौकी से महज 50 मीटर दूर गैस एजेंसी हॉकर से 10,500 रुपये की टप्पेबाजी , बातों में उलझाकर नोटों की गड्डी लेकर बाइक सवार साथी के साथ फरार हुआ आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

चौकी से महज 50 मीटर दूर गैस एजेंसी हॉकर से 10,500 रुपये की टप्पेबाजी , बातों में उलझाकर नोटों की गड्डी लेकर बाइक सवार साथी के साथ फरार हुआ आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 9 / अगस्त / 2026 :  कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में शनिवार को टप्पेबाजी की घटना सामने आने से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। पंजाबियान अशोका स्कूल के पास रोड किनारे खड़े गैस एजेंसी के हॉकर को एक शातिर व्यक्ति ने बातों में उलझाकर कथित तौर पर करीब 10,500 रुपये की नकदी पार कर दी। वारदात के बाद आरोपी पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, खुर्जा निवासी राकेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह रॉयल गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के रूप में कार्य करते हैं। राकेश ने बताया कि शनिवार 8 अगस्त को वह 12 सिलेंडरों के कलेक्शन से प्राप्त रकम और घर से लाए करीब छह हजार रुपये लेकर शो रूम के सामने सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुले रुपये मांगने लगा।

आरोप है कि बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति ने राकेश को झांसे में लेने का प्रयास किया और उनके सिर पर अंगोछा रख दिया। इसी दौरान हाथ की सफाई करते हुए आरोपी ने उनके हाथ से करीब 10,500 रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपी वहां से भागकर कुछ दूरी पर पहले से बाइक लेकर खड़े अपने साथी के पास पहुंचा और दोनों बाइक से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने कोतवाली खुर्जा नगर में तहरीर देकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है, जबकि पास के मुख्य चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है।

बाग रिसलदार चौकी प्रभारी शुभम चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment