Home » उत्तर प्रदेश » स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोरखपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोरखपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 9 / अगस्त / 2026 :  लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरुगी एवं 10वीं पूमसे स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोरखपुर के उद्या ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उद्या ताइक्वांडो के कुल 9 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस प्रतियोगिता में वेदांत पाठक (सब जूनियर अंडर-18 किग्रा) और शुचिता (सब जूनियर गर्ल्स) ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। खास बात यह रही कि दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जिससे गोरखपुर में खुशी की लहर है।

वहीं कांस्य पदक विजेताओं में आयुष कुमार (कैडेट बॉय अंडर-41 किग्रा), अनन्या मौर्य (कैडेट गर्ल अंडर-41 किग्रा), युवराज यादव (सब जूनियर बॉय अंडर-25 किग्रा) और अंशिका शुक्ला (जूनियर गर्ल अंडर-52 किग्रा) शामिल हैं। इसके अलावा अग्रिमा सिंह, अमृषा सिंह, होरल पाठक और हिमांशु कन्नौजिया ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर टीम की मजबूती दिखाई।

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला ताइक्वांडो सचिव लालदेव यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे एक वर्ष तक कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उद्या स्कूल के प्राचार्य कुनाल चतुर्वेदी और हेड कोच दुर्गेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच दुर्गेश कुमार ने बताया कि लगातार प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन के चलते खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे।

इस दौरान मात्र सात वर्षीय स्वर्ण पदक विजेता वेदांत पाठक ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनका सपना आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बनना है। उन्होंने बताया कि वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और देश के लिए पदक जीतकर गोरखपुर का नाम रोशन करना चाहते हैं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और पूरे जिले में उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। यह सफलता आने वाले समय में गोरखपुर के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का काम करेगी।जिला ताइक्वांडो सचिव लालदेव यादव कोच दुर्गेश कुमार के देख रेख में गोरखपुर का नाम रौशन किये।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This