Home » बुलंदशहर » जलाभिषेक से पहले डीएम-एसएसपी ने किया सिद्धेश्वर मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

जलाभिषेक से पहले डीएम-एसएसपी ने किया सिद्धेश्वर मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंदिरों पर पुलिस बल तैनात; आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी रहेंगी मुस्तैद

 

खुर्जा  : 10 / अगस्त / 2026 :   शिवरात्रि पर्व पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को जलाभिषेक से पहले जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह खुर्जा पहुंचे और नगर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम और एसएसपी ने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गई सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए।
कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख शिवालयों की निगरानी ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए जनपद के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सोमवार रात 12 बजे से प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू होगा।

निरीक्षण के दौरान डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि शिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment