Home » बुलंदशहर » ककोड़ में नाबालिग की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

ककोड़ में नाबालिग की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
गुलावठी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

 

बुलंदशहर : 9 / अगस्त / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र में एक अगस्त को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई।

घटना के दौरान बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में मोनू काफी समय से वांछित चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को पुलिस टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली।

 

सूचना के आधार पर स्वाट टीम और संबंधित थानों की पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान मोनू को गोली लगी। पुलिस टीम ने उसे कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बदमाशों की फायरिंग में स्वाट टीम के एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के बाद फरार हुए बदमाश के साथी की तलाश में पुलिस टीमों ने आसपास के जंगल और संभावित ठिकानों पर कॉम्बिंग अभियान चलाया।

 

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ककोड़ में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित आरोपी मोनू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीमों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ के बाद मौके से बरामद हथियारों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment