Home » बुलंदशहर » घेर का ताला तोड़कर ढाई लाख की दो भैंस चोरी, किसान का रो-रोकर बुरा हाल

घेर का ताला तोड़कर ढाई लाख की दो भैंस चोरी, किसान का रो-रोकर बुरा हाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ (बुलंदशहर)  : 23 / अगस्त / 2026 :   थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव वेलाना में चोरों ने एक किसान के घेर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये कीमत की दो भैंस चोरी कर लीं। घटना के बाद किसान और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित किसान सुरेश भाटी पुत्र भगवान सहाय के मुताबिक, 20 तारीख की रात करीब 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात चोर घेर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दोनों भैंसों को चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान को भैंस चोरी होने की जानकारी हुई तो उसने तत्काल पुलिस की 112 सेवा पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है।

पीड़ित किसान ने बताया कि वह भैंसों के दूध की बिक्री से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। दोनों भैंस चोरी होने से उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment