Home » बुलंदशहर » यूजीसी कानून के विरोध में भाकियू महाशक्ति ने कसी कमर, 3 सितंबर को धतूरी में होगी पंचायत

यूजीसी कानून के विरोध में भाकियू महाशक्ति ने कसी कमर, 3 सितंबर को धतूरी में होगी पंचायत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 31 / अगस्त / 2026 :   यूजीसी कानून के विरोध को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने आंदोलन को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। 31 अगस्त को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सर्वसमाज के लोग पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह से मुलाकात कर इस मुद्दे पर आगे की लड़ाई में नेतृत्व करने का आग्रह किया।

लोगों ने कहा कि यूजीसी कानून के विरोध में चलने वाले संघर्ष में सर्वसमाज संगठन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक में आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया।

इसी क्रम में 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे गांव धतूरी में पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पंचायत में कानून के विरोध को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों के लिए एक तिथि निर्धारित कर इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को दी जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि अभियान को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस मुद्दे पर संगठित तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

बैठक में प्रताप ठाकुर, बंटी सिंह लोधी, भानू प्रताप, दिनेश सोलंकी, धर्मबीर सिंह, रविंद्र जाटव, चौधरी जितेंद्र सिरोही, चौधरी अमित तोमर, धर्मेंद्र ठाकुर धतूरी, अशोक सोलंकी, पिंटू राघव, रवींद्र सोलंकी, मंजू शुक्ला, याकूब भाई और भुट्टू प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment