Home » बुलंदशहर » पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, सिर फोड़ा

पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, सिर फोड़ा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 13 / सितम्बर / 2026 :    थाना क्षेत्र के गांव अरोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने गांव के ही पांच लोगों पर रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

गांव निवासी लोकेश पुत्र श्रीचंद ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम करीब छह बजे अपने घर से घेर की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते शमशाद, वसीम, नसीम, शहाबुद्दीन और नवाब ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं, थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाद दोनों पक्षों के बीच हुआ है। दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ, जबकि दूसरे पक्ष से लोकेश, लाला और मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment