ककोड़ : 7 / अक्टूबर / 2026 : ककोड़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अंकित कुमार, कांस्टेबल मोहित बैसला, कांस्टेबल अनुज और कांस्टेबल पंकज क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान शेखपुर माम के रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पुत्र रमेश चंद्र निवासी शेखपुर माम बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध शस्त्र रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










