शिकारपुर : 8 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर नगर के डी.ए.पी. इंटर कॉलेज के तत्वावधान में क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रघुनाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, आंचरू कला के खेल मैदान पर किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए खेल विशेषज्ञों, निर्णायक मंडल के सदस्यों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह, अमित कुमार त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, मोहित चौधरी, अक्षयेंद्र शर्मा, जेपी भारद्वाज, अनिल शर्मा और संदीप शर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के दौरान दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










