एसपी क्राइम नरेश कुमार ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन, वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे
बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2026 : बुलंदशहर पुलिस की सर्विलांस टीम ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। टीम ने कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल फोन मिलने पर लोगों ने बुलंदशहर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










