Home » बुलंदशहर » धूमधाम से निकली मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

धूमधाम से निकली मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 18 / अक्टूबर / 2026 :   जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला प्रभुदयाल में शनिवार देर शाम मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर “जय महाकाली” के जयकारों से गूंज उठा।

केआरजे न्यूज को मिली जानकारी अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुविन भारद्वाज ने विधि-विधान से मां काली की आरती करके किया, जबकि विशिष्ट अतिथि वार्ड सभासद मनमोहन अग्रवाल ने फीता खोलकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा एवं समस्त पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी अतिथियों का पटका पहनाकर और फूल-माला से भव्य स्वागत व सम्मान किया। शोभायात्रा में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा मां काली का जीवंत स्वरूप। श्याम शर्मा ने काली के स्वरूप में “रण में कूद पड़ी महाकाली” में की अद्भुत और मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों पर झूमते भक्तों के साथ शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई संपन्न हुई।

इस अवसर पर हर्षित अग्रवाल,टिप्पण वर्मा, अजय बंसल, शशांक सिंघल, अंश वर्मा, दीपांशु शर्मा, देव कंसल, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment