गाजियाबाद : 26 / नवंबर / 2026 : कमिश्नरेट गाजियाबाद में संविधान दिवस पूरे सम्मान और संकल्प के साथ मनाया गया। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने और उसके आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने की शपथ ली।
पुलिस आयुक्त की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने संविधान के मूल सिद्धांतों का पालन करने, उसकी गरिमा बनाए रखने तथा नागरिकों के अधिकारों और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस विभाग की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निष्पक्षता, समानता और न्याय सुनिश्चित करना भी उनके कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय समेत मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










